सरकार की इस योजना से अब हर गाँव मे बनेगी लखपति दीदी | Lakhpati didi Yojana 2024

Vinod Pandey
0

Lakhpati didi Yojana 2024: अगर आप एक महिला हैं तो यह लेख आपके लिए बहुत खास है। क्योंकि इस लेख के जरिए हम आपको बताएंगे कि आप लखपति कैसे बन सकती हैं। दरअसल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2024  को केंद्र का अंतरिम बजट पेश किया था। 


अपने भाषण में उन्होंने महिलाओं पर खास फोकस रखा। उन्होंने बताया कि सरकार महिला आबादी को मजबूत बनाने के लिए हर कदम उठा रही है। इस दौरान वित्त मंत्री  ने लखपति दीदी योजना का जिक्र करते हुए उनकी सरकार लखपति दीदी को बढ़ावा दे रही है। तो इस लेख में हम आपको बताएंगे कि अब महिला लखपति कैसे बन सकती है और इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको किन किन दस्तावेजों की जरूरत होगी। 


Lakhpati didi Yojana 2024


Table of Contents


Lakhpati didi Yojana 2024 Overview

योजना का नाम Lakhpati didi Yojana 2024
योजनाओं का प्रकार सरकारी योजनाएं
कौन कौन आवेदन कर सकता है भारत की सभी महिलाऐं
आवेदन का तरीका ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन
वित्तीय सहायता की राशि ₹500000 तक


लखपति दीदी योजना क्या है

तो सबसे पहले हम जान लेते हैं कि यह लखपति दीदी योजना क्या है। तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 के भाषण में महिलाओं के लिए मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई लखपति दीदी योजना के बारे में बताया। वित्त मंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है। 


अब तक 1 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी है, जो देश के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। अब 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का उन्होंने लक्ष्य रखा है। फिलहाल 9 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी योजना का लाभ उठा रही है। महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए, उन्हें स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम देने के लिए, महिलाओं को पैसा कमाने के योग्य बनाने के लिए मोदी सरकार ने इस योजना को शुरू किया है। 


महिलाओं को अपना बिजनेस शुरू करने के लिए इस योजना के माध्यम से उन्हें दिशा दिखाई जाती है। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है। अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र के जरिए भी इस योजना के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 


इस योजना के तहत महिलाओं को प्लंबिंग के काम की ट्रेनिंग दी जाती है। प्लंबिंग का काम अभी तक पुरुष ही करते थे, लेकिन अब महिलाएं भी इस काम को कर सकेंगी। क्योंकि सरकार ऐसा मानती है कि महिलाएं भी पुरुष से कम नहीं होती है। 


इसके अलावा इस स्कीम के तहत महिलाओं को एलईडी बल्ब बनाने का भी काम सिखाया जाएगा। सभी घरों में आजकल एलईडी बल्ब का उपयोग होता है क्योंकि ये लाइट कम खर्च करते हैं तो इसकी भी आपको सही तरीके से ट्रेनिंग दी जाएगी और इसके अलावा महिलाओं को ड्रोन चलाने की भी ट्रेनिंग दी जाएगी। 


आजकल आपने देखा होगा कि ड्रोन का उपयोग सुरक्षा के लिहाज से बहुत होने लगा है। और भी कई सारे जगहों पर ड्रोन की मदद ली जाती है, जैसे प्राकृतिक आपदाओं में इसका उपयोग बहुत होने लगा है। तो ड्रोन का संचालन कैसे करते हैं, यह अब इस स्कीम के तहत महिलाओं को सिखाया जाएगा। 


इसके अलावा अगर ड्रोन में कोई खराबी आ जाती है तो ड्रोन की मरम्मत से संबंधित ट्रेनिंग भी इस स्कीम में महिलाओं को दी जाएगी। 


यह योजना देश के हर राज्य में संचालित स्वयं सहायता समूह के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही है। जैसा कि इस योजना के नाम से पता चलता है कि योजना महिलाओं के लिए ही है। भारत के किसी भी राज्य की महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती है। 


इसके लिए आपको सिर्फ अपने राज्य के किसी स्वयं सहायता समूह से जुड़ने की आवश्यकता होगी। खास बात यह है कि इस योजना के लिए किसी भी प्रकार की आयु सीमा का बंधन नहीं है। यानी किसी भी उम्र की महिला इस स्कीम से जुड़ सकती है। 


यह भी पढ़ें :

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में सब्सिडी वाला लोन कैसे लें

BPL Card New Benefits 2024

सब्सिडी वाला मुर्गी पालन लोन कैसे ले 2024


लखपति दीदी योजना के लिए कैसे आवेदन करें 

अब जान लेते हैं कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए आप कैसे आवेदन कर सकते हैं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी किसी भी पात्र महिला कैंडिडेट के लिए इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूह बिजनेस प्लान तैयार करेगा। साथ ही आपके आवेदन को भी तैयार करने में यह आपकी मदद करेगा। 


आवेदन तैयार हो जाने के बाद स्वयं सहायता समूह आपके आवेदन को आगे सरकार के पास भेजेगा। जिसके बाद सरकार आपके आवेदन की समीक्षा करेगी। अगर सरकार की तरफ से आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाता है तो आप इस योजना का लाभ उठा सकती है। 


इस योजना में आप ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वहीं आपको बता दें कि इस योजना के तहत कई राज्यों में ₹5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण का भी प्रावधान है। 


लखपति दीदी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज 

इस योजना के लिए आपको कुछ डॉक्यूमेंट लगेंगे जैसे- 

  • आपका आधार कार्ड
  • आपका पैन कार्ड
  • निवास का जो भी प्रमाण पत्र है वो आपको देना होगा
  • इनकम सर्टिफिकेट देना होगा
  • आपका मोबाइल नंबर
  • बैंक अकाउंट की डिटेल 
  • पासपोर्ट साइज का फोटो 
  • इसके अलावा ईमेल आईडी भी इसमें आपको देनी होगी। 


निष्कर्ष 

तो उम्मीद है आपको Lakhpati didi Yojana 2024 के बारे में सब कुछ पता लग गया होगा। तो आज के लेख में बस इतना ही, उम्मीद करते हैं आज का यह लेख आपको जरूर अच्छा लगा होगा। इसी तरह के और भी सरकारी योजना से सम्बंधित जानकारी आगे भी हम आपके लिए लाते रहेंगे। 


अगर यह लेख आपको अच्छा लगा तो इस लेख को औरों के साथ साझा जरूर करें ताकि इस योजना की जानकारी  दूसरों को भी मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)